Tuesday, September 22, 2026
Home Tech Dewas Bus Fire Accident News : देवास-भोपाल रोड पर धू-धू कर जली...

Dewas Bus Fire Accident News : देवास-भोपाल रोड पर धू-धू कर जली यात्री बस: रीवा से सूरत जा रहे यात्री बाल-बाल बचे; टोल प्लाजा के पास मची अफरा-तफरी

Dewas Bus Fire Accident News : देवास: देवास-भोपाल मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रीवा से सूरत जा रही एक निजी यात्री बस में भौंरासा टोल और नेवरी फाटा के बीच अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पल भर में पूरी बस आग के गोले में तब्दील होकर जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले ही सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू: घटना की सूचना मिलते ही भौंरासा पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। आग बुझाने के लिए टोंकखुर्द, सोनकच्छ और भौंरासा से दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का ढांचा मात्र बचा था।

हाईवे पर अफरा-तफरी: बस में आग लगने के कारण भोपाल-देवास मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और सड़क पर धुएं का गुबार छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here