CG News: कवर्धा में सड़क निर्माण पर कलेक्टर का सख्त एक्शन ,खुदाई कर जांची गुणवत्ता, ठेकेदारों में हड़कंप

Parivesh

CG News: Kawardha: जिले में सड़क निर्माण कार्यों को लेकर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सख्ती दिखाते हुए पिपरिया से गांगपुर तक बन रही सड़क का औचक निरीक्षण किया। करीब 3.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग 3.90 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केवल सतही जांच ही नहीं की, बल्कि मौके पर ही सड़क की खुदाई कर अंदरूनी परतों की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने डामर, गिट्टी-बजरी सहित निर्माण सामग्री की तकनीकी उपकरणों से जांच की।

CG News: Kawardha: प्राथमिक जांच में गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई, लेकिन पारदर्शिता के लिए सैंपल लैब परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।

इस अचानक निरीक्षण से पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की जरूरत थी, जिसके पूरा होने पर ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिलेगी।

CG News: Kawardha: बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर प्राथमिकता में शामिल किया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *