cg news: रायपुर निगम सभा में बवाल: ‘अंग्रेजों के मुखबिर’ बयान पर हंगामा, पार्षदों में धक्का-मुक्की

0
75

cg news: रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा में उस वक्त माहौल गरमा गया जब नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के बयान पर भाजपा पार्षद भड़क उठे। महिला सशक्तिकरण पर चल रही चर्चा के बीच उन्होंने कथित तौर पर “अंग्रेजों के मुखबिर” जैसी टिप्पणी कर दी, जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया।

भाजपा पार्षद अपनी सीटों से उठकर उनके पास पहुंच गए, नारेबाजी की और इस दौरान माइक छीनने व धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख सभापति सूर्यकांत राठौड़ को हस्तक्षेप करना पड़ा और बैठक की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी।

cg news: इससे पहले भी सभा में विवाद देखने को मिला, जब कांग्रेस पार्षद अर्जुमन एजाज ढेबर के भाषण में शब्दों की गलती को लेकर भाजपा पार्षद कृतिका जैन ने तंज कस दिया। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसे सभापति ने समझाइश देकर शांत कराया।

बैठक से पहले ही राजनीतिक माहौल गर्म था। भाजपा पार्षदों ने ‘कांग्रेस शर्म करो’ के नारे लगाए और विरोध जताने के लिए काले कपड़े पहनकर पहुंचे। वहीं, शहर में जल संकट के मुद्दे पर चर्चा की मांग भी उठी, लेकिन सहमति न बनने के कारण इसे एजेंडे में शामिल नहीं किया गया।

cg news: संभावित हंगामे को देखते हुए नगर निगम परिसर में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। भारी हंगामे के बीच बैठक की कार्यवाही किसी तरह जारी रही।

CG NEWS : रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here