CG Crime: आईपीएल सट्टेबाजी पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: “ऑपरेशन अंकुश” में 6 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu

गौरी शंकर गुप्ता रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस ने आईपीएल के दौरान चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये कीमत के 7 मोबाइल फोन, 15,490 रुपये नकद और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं।

CG Crime: यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी उन्नति ठाकुर की निगरानी में की गई।

READ MORE: CG Board Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट अपडेट: कॉपियों की जांच पूरी, जल्द जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

कोतवाली क्षेत्र में सटोरियों पर कार्रवाई
CG Crime: शहर के नयागंज कोष्टापारा क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर सोनू देवांगन (21) को गिरफ्तार किया। वह मोबाइल के जरिए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। उसके मोबाइल से विभिन्न टीमों के मैचों पर लगाए गए दांव और ऑनलाइन पेमेंट के सबूत मिले हैं।

CG Crime: इसके अलावा गद्दी चौक स्थित एक कैफे में छापेमारी कर हर्षित देवांगन (24) को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी अपने कैफे से ही ऑनलाइन सट्टा चला रहा था और डिजिटल माध्यम से लेनदेन कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल जब्त किए हैं।

घरघोड़ा में भी सट्टा नेटवर्क का खुलासा
CG Crime: घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। गोयल ट्रेडिंग दुकान से भरत गोयल (22) को गिरफ्तार किया गया, जो आईपीएल मैच के दौरान चौका-छक्का और विकेट पर सट्टा लगवा रहा था।

CG Crime: वहीं जय स्तंभ चौक के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौतम भोजवानी, लक्ष्मीनारायण सिदार और सागर गुप्ता को मौके से गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी मैच की हर गेंद पर दांव लगवा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने पर इन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इनके पास से मोबाइल फोन और नगदी बरामद की गई।

जांच में जुटी पुलिस, नेटवर्क खंगालने की तैयारी
CG Crime: पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में सट्टा नेटवर्क के अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

READ MORE: Janjgir Champa Police Action : शिकार की साजिश बनी मौत का फंदा: साथी को खंभे पर चढ़ाकर करंट लगवाया, मौत के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी का सख्त संदेश
CG Crime: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में ऑनलाइन सट्टा और अवैध जुए के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है। उन्होंने युवाओं से ऐसे अवैध कार्यों से दूर रहने की अपील की है और आम जनता से भी सहयोग की मांग की है।

CG Crime: पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध सट्टेबाजी करने वालों में हड़कंप मच गया है और आने वाले समय में इस तरह की कार्रवाई और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *