Sunday, April 26, 2026
35.1 C
Raipur

Shajapur News : कुदरत का कहर: गुलाना क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ भारी ओलावृष्टि, शादियों की खुशियां बदलीं आफत में

Shajapur News : शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु: शाजापुर। जिले के गुलाना तहसील क्षेत्र में रविवार शाम कुदरत ने जबरदस्त कहर बरपाया। चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी-तूफान के साथ हुई भारी ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सबसे ज्यादा नुकसान ग्राम इमली खेड़ा और आसपास के आधा दर्जन गांवों में देखा गया, जहां कुदरत की इस मार ने शादी वाले घरों की खुशियों में खलल डाल दिया।

 

Shajapur News : ग्रामीणों के अनुसार, धूल भरी आंधी के बाद अचानक शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते ओलावृष्टि का रूप ले लिया। करीब 15 से 20 मिनट तक ओले गिरे, जिससे खेतों और सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई।

 

Shajapur News : सबसे दर्दनाक स्थिति उन घरों की रही जहां शादियां हैं। तेज तूफान के कारण आयोजन स्थलों पर लगे टेंट और शामियाने ताश के पत्तों की तरह हवा में उड़ गए। मेहमानों और परिजनों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। अचानक आई इस आपदा से शादी की तैयारियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

Shajapur News : तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि इमली खेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं, जिससे आवागमन बाधित हुआ। वहीं, विद्युत पोल और लाइनों को नुकसान पहुंचने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

 

Shajapur News : हालांकि इस ओलावृष्टि और बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन शादी-ब्याह के आयोजनों में हुए नुकसान और अचानक बदले इस मिजाज ने ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Latest YouTube Shorts

शिवरीनारायण में 9 दिनों तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे श्रीराम कथा...#cg #news #cgnews

शिवरीनारायण में 9 दिनों तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे श्रीराम कथा...#cg #news #cgnews

वर्दी पर दाग! डायल 112 में पैसे लेते दिखा आरक्षक, वायरल वीडियो ने खोली पोल...#cg #cgpolice #viral

वर्दी पर दाग! डायल 112 में पैसे लेते दिखा आरक्षक, वायरल वीडियो ने खोली पोल...#cg #cgpolice #viral

फोरम के आदेश के बाद भी नहीं थमी वसूली रायपुर के मॉल्स में अवैध पार्किंग शुल्क जारी...#cg #shorts

फोरम के आदेश के बाद भी नहीं थमी वसूली रायपुर के मॉल्स में अवैध पार्किंग शुल्क जारी...#cg #shorts

दुर्ग में अफेयर के चलते खौफनाक कांड युवती ने आरक्षक की पत्नी बेटे की बेरहमी से हत्या...#cg #shorts

दुर्ग में अफेयर के चलते खौफनाक कांड युवती ने आरक्षक की पत्नी बेटे की बेरहमी से हत्या...#cg #shorts

बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल, करोड़ों की...

बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल, करोड़ों की...

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग से सियासी हलचल 93% मतदान के बाद ‘बदलाव’ या ‘बरकरार’ पर नजरें...

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग से सियासी हलचल 93% मतदान के बाद ‘बदलाव’ या ‘बरकरार’ पर नजरें...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories