Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Passenger Protest Airport : एयर इंडिया की फ्लाइट में ‘दमघोंटू’ सफर: दिल्ली-इंदौर...

Passenger Protest Airport : एयर इंडिया की फ्लाइट में ‘दमघोंटू’ सफर: दिल्ली-इंदौर फ्लाइट में घंटों बंद रहा AC, यात्रियों का भारी हंगामा

Passenger Protest Airport : नई दिल्ली/इंदौर: दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2515) में सवार यात्रियों को शनिवार को उस समय भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा, जब तकनीकी और ऑपरेशनल कारणों से उड़ान में घंटों की देरी हुई। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें विमान के अंदर बैठाकर रनवे पर काफी देर तक खड़ा रखा गया, जहाँ एयर कंडीशनिंग (AC) बंद होने के कारण लोगों का दम घुटने लगा। इस अव्यवस्था को लेकर यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।

दो बार बदला गेट, फिर भी नहीं मिली क्लियरेंस: जानकारी के अनुसार, सफर की शुरुआत से ही अव्यवस्थाओं का दौर शुरू हो गया था। पहले यात्रियों के बोर्डिंग गेट दो बार बदले गए। जब यात्री विमान में सवार हो गए, तब तकनीकी कारणों से विमान को टेक-ऑफ की अनुमति नहीं मिली। घंटों तक बिना किसी स्पष्ट जानकारी के विमान के भीतर कैद यात्रियों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब भीषण गर्मी में AC ने काम करना बंद कर दिया। विरोध बढ़ने पर विमान को वापस टर्मिनल पर लाया गया।

सोशल मीडिया पर एयरलाइन का जवाब: इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक यात्री द्वारा की गई शिकायत पर एयर इंडिया ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। एयरलाइन ने कहा, “हमें आपके अनुभव पर खेद है। ऑपरेशनल कारणों से देरी हुई है और हमारी टीम असुविधा को कम करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।” हालांकि, एयरलाइन के इस औपचारिक जवाब से यात्रियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। यात्रियों ने प्रबंधन पर खराब संचार और तकनीकी लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here