CG NEWS : रेल लाइन से ठप विकास,बस सेवा भी अटकी,मांग पूरी नहीं हुई तो सड़क पर उतरेंगे: तुलिका कर्मा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली। कांग्रेस नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा ने केके रेल लाइन पर कमालूर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दशकों से इस क्षेत्र का विकास रेलवे लाइन के कारण बाधित है, लेकिन न तो रेलवे और न ही जिला प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नजर आ रहा है।

CG NEWS : तुलिका कर्मा ने कहा कि कमालूर में ओवरब्रिज नहीं होने के कारण डेढ़ दर्जन से अधिक गांव आज भी सीधे बैलाडीला से नहीं जुड़ पा रहे हैं। इसका सीधा असर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत में ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं।

CG NEWS : उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कमालूर रूट के गांवों को इस सुविधा से वंचित कर दिया गया है। धुरली से बासनपुर, झिरका, कमालूर होते हुए पंडेवार, कंवलनार, गोंदपाल, केशापुर, मिडकुलनार और फरसपाल तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है, जिसका मुख्य कारण रेलवे ट्रैक पार करने की सुविधा का अभाव है। जबकि इस रूट को पहले प्रस्तावित भी किया गया था, लेकिन आज तक उस पर कोई अमल नहीं हुआ।

CG NEWS : तुलिका कर्मा ने कहा कि केके रेल लाइन बिछे हुए लगभग छह दशक हो चुके हैं, लेकिन आज तक रेलवे और स्थानीय प्रशासन के बीच तालमेल का अभाव बना हुआ है। ग्रामीण सड़कों के लिए न तो लेवल क्रॉसिंग दी गई और न ही ओवरब्रिज या अंडरब्रिज की दिशा में कोई ठोस पहल की गई। अब जबकि रेल लाइन का दोहरीकरण हो चुका है, ऐसे में लेवल क्रॉसिंग की संभावना भी समाप्त हो गई है, जिससे ओवरब्रिज ही एकमात्र विकल्प बचता है।

CG NEWS : उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और रेलवे के बीच संवाद की कमी के कारण यह समस्या वर्षों से जस की तस बनी हुई है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

CG NEWS : तुलिका कर्मा ने स्पष्ट कहा कि यदि कमालूर में जल्द से जल्द रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए और बस सेवा शुरू नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि अब यह सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनता के अधिकारों की लड़ाई है, जिसे हर हाल में लड़ा जाएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *