Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh CG CRIME: डिजिटल अरेस्ट ठगी का पर्दाफाश: रायगढ़ पुलिस ने 37 लाख...

CG CRIME: डिजिटल अरेस्ट ठगी का पर्दाफाश: रायगढ़ पुलिस ने 37 लाख की साइबर ठगी में 5 अंतरराज्यीय आरोपी पकड़े

CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME: रायगढ़ : रायगढ़ साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की गई बड़ी ठगी का खुलासा करते हुए भीलवाड़ा से एक महिला सहित 5 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को टेलीकॉम, पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर एक रिटायर्ड अधिकारी से 36.97 लाख रुपये ठग लिए थे।

CG CRIME: यह कार्रवाई शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड बैंक कर्मचारी राहुल व्यास है, जबकि गैंग में वेब डेवलपर समेत अन्य सदस्य शामिल थे। ये लोग लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग और गिरफ्तारी का डर दिखाकर “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराते थे।

CG CRIME: मामले में पीड़ित, जो विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, को जनवरी 2026 में कॉल कर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई। डर के कारण उन्होंने 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच अलग-अलग खातों में करीब 37 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

CG CRIME: तकनीकी जांच, बैंक ट्रेल और साइबर इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम ने भीलवाड़ा में दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप और कई संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी मिली है।

CG CRIME: पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पूरे देश में सक्रिय था और करीब 1.40 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया गया है और आगे की जांच जारी है।

CG CRIME: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट या किसी भी जांच एजेंसी के नाम पर आने वाले कॉल से सतर्क रहें और किसी भी स्थिति में ओटीपी या पैसे साझा न करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here