cg news: रायपुर के दलदल सिवनी स्थित क्रॉस विंड अपार्टमेंट में शनिवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में एयर कंडीशनर में हुए ब्लास्ट के बाद आग भड़क उठी, जिससे पूरे फ्लोर में तेजी से धुआं फैल गया।
cg news: घटना के वक्त अपार्टमेंट में मौजूद लोगों ने धुआं और आग की लपटें देख घबराकर तुरंत बाहर की ओर रुख किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, AC में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग ने तेजी से पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फ्लैट के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
cg news: फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
cg news: “ऑपरेशन अंकुश” का असर ,सट्टा कारोबारी एजाज खान ने किया सरेंडर, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया










