Tuesday, June 9, 2026
33.4 C
Raipur

IPL में बड़ा उलटफेर! CSK ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराकर रचा इतिहास

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : IPL 2026 के 33वें मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 103 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। यह मुंबई इंडियंस के IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार है।

पहले बल्लेबाजी में CSK का धमाका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली, जो इस सीजन उनका दूसरा शतक रहा। उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए।ऋतुराज गायकवाड ने 22 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन का योगदान दिया।
Read more : छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप! 43 डिग्री पार तापमान, हीटवेव का अलर्ट जारी

मुंबई की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल

208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर ऑलआउट हो गई। तिलक वर्मा ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 36 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

गेंदबाजों का जलवा

चेन्नई की ओर से अकील हुसैन ने 4 विकेट लेकर मैच पलट दिया, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट झटके। मुंबई की तरफ से अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट लिए।

रिकॉर्ड हार और जीत

यह मुंबई इंडियंस की IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले उनकी सबसे बड़ी हार 87 रन की थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

अंक तालिका में असर

इस हार के बाद मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 2 जीत के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई 3 जीत के साथ 5वें स्थान पर आ गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories