mp news : कटनी में मदरसा छात्रों की हिरासत पर सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Rahul Goshwami

mp news : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में 167 मदरसा छात्रों को हिरासत में लिए जाने का मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता अब्बास हफ़ीज़ ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पूरे घटनाक्रम को “झूठी मानव तस्करी की शिकायत” का नतीजा बताया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के सुपौल और अररिया जिलों से महाराष्ट्र के एक मदरसे में पढ़ने जा रहे बच्चों को कटनी पुलिस ने मानव तस्करी की आशंका के आधार पर रोक लिया था। कांग्रेस नेता का कहना है कि सभी बच्चों का संबंधित संस्थान में वैध एडमिशन और रजिस्ट्रेशन था और वे अपने माता-पिता की सहमति से यात्रा कर रहे थे।

mp news : अब्बास हफ़ीज़ ने आरोप लगाया कि बच्चों को करीब 13 दिनों तक हिरासत में रखा गया, इस दौरान उन्हें पर्याप्त भोजन और आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गईं। साथ ही परिजनों को बच्चों से मिलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस मामले को लेकर उन्होंने भोपाल में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर को ज्ञापन सौंपते हुए बच्चों की जल्द रिहाई की मांग की है।

mp news : ज्ञापन में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई और झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही गई है। कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि इस तरह की घटनाएं समाज में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर सकती हैं, इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

MP News: भूमि अधिग्रहण पर बड़ा बदलाव,किसानों के हित में MP सरकार का फैसला

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *