CG NEWS : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 106 पटवारियों का एक साथ तबादला, देखें लिस्ट

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : सूरजपुर : सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 106 पटवारियों का एक साथ तबादला किया गया है। कई वर्षों से एक ही ब्लॉक और तहसीलों में जमे पटवारियों को अब अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है।

CG NEWS : यह फैसला प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से लिया गया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ कर्मचारियों को हटाकर व्यवस्था में संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

CG NEWS : सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की बढ़ती कार्रवाई के बाद यह कदम उठाया गया है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर जारी इस तबादला आदेश को विभाग में अहम माना जा रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस निर्णय से न सिर्फ कार्य में पारदर्शिता आएगी, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

 

Adobe-Scan-23-Apr-2026

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *