CG NEWS : “ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर गुम बालिका की खोज के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा एक और गुम बालिका को दस्तयाब किया गया है । जूटमिल थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है तथा उसे बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी विकास यादव पिता अरुण यादव उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 चंद्रपुर थाना चंद्रपुर जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG NEWS : घटना के संबंध में 18 अप्रैल 2026 को बालिका के परिजनों ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अप्रैल की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे, लेकिन अगली सुबह बालिका अपने कमरे में नहीं मिली। परिजनों द्वारा आसपास, रिश्तेदारों और मोहल्ले में खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला तथा मोबाइल फोन भी बंद पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की।

CG NEWS : जांच के दौरान बालिका के संपर्क में चंद्रपुर निवासी विकास यादव के होने की जानकारी सामने आई, जिस पर पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी उसे उसके पिता का तबियत खराब हो गया है, देखकर आते हैं कहकर अपनी कार में बालिका को अपने घर ले गया, जहां दूसरे दिन बालिका के मर्जी के बगैर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर से बाइक CG 13 AG 9504 में बस्‍ स्टैण्ड लाकर छोड़कर भाग गया । आरोपी के खिलाफ धारा 64 बीएनएस एवं 06 पॉक्सो एक्ट की धारा विस्तारित कर पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त दोनों दोनों वाहनों को बरामद कर आरोपी को कल न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

CG NEWS : एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :

CG NEWS : “नाबालिग बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रायगढ़ पुलिस अत्यंत गंभीरता से लेती है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा और कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *