MP News: ‘फोन किया तो सुनाई गालियां’ SP पर सिपाही ने लगाए गंभीर आरोप

Rahul Goshwami

MP News: रीवा जिले में पुलिस विभाग के भीतर अफसरशाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले सिपाहियों पर दबाव और अभद्र व्यवहार के आरोप लगे हैं। मामला एसपी रामशरण प्रजापति से जुड़ा बताया जा रहा है, जिन पर आरक्षकों के साथ अपमानजनक भाषा में बातचीत करने और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगे हैं।

mp news: लोकायुक्त का ट्रैप, रिश्वत लेते इंजीनियर पकड़े—PWD में हड़कंप

सूत्रों के अनुसार, एसपी के यहां तीन ड्राइवर तैनात हैं, लेकिन इनमें से एक ड्राइवर से लगातार 12-12 घंटे ड्यूटी कराई जा रही है।

ड्यूटी के अत्यधिक दबाव से परेशान आरक्षक चालक ने जब एसपी से फोन पर बात कर अपनी समस्या रखने की कोशिश की, तो उसे कथित तौर पर फटकार और अपमानजनक शब्दों का सामना करना पड़ा।

MP News: बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब एसपी रामशरण प्रजापति का नाम ऐसे विवाद में सामने आया हो। इससे पहले भी एक सब-इंस्पेक्टर के साथ गाली-गलौज का मामला चर्चा में रहा था, जिससे विभाग के भीतर असंतोष का माहौल बन गया है।

MP News: इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस महकमे में नाराजगी बढ़ती जा रही है और अब इस मामले में उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग भी उठने लगी है। फिलहाल, आधिकारिक स्तर पर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मामला तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *