Jabalpur News : जबलपुर केंद्रीय जेल में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, बंदियों ने निकाली शोभायात्रा

Sanjay Sahu
Jabalpur News

 

Jabalpur News : जबलपुर।नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार का माहौल शनिवार को भक्तिमय हो गया, जब जेल परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के आरंभ के अवसर पर जेल के पूर्वी खंड से बंदियों और जेल अधिकारियों ने बैंड-बाजों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Jabalpur News : श्रीमद् भागवत कथा का वाचन शिव मंदिर कचनार सिटी के आचार्य सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि “भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से जीव के पापों का नाश हो जाता है और उसमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।”

Jabalpur News : इस अवसर पर उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने कहा, “श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से बंदियों के नीरस जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार होगा। यह आयोजन उनके भीतर चेतना जागृत कर उन्हें समाज में पुनः सामान्य जीवन जीने योग्य बनाएगा।” कथा के आयोजन में बंदियों के साथ-साथ जेल अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए और वातावरण पूर्णतः भक्तिरस में डूबा रहा।

*

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *