IPL 2026: MI की धमाकेदार वापसी, तिलक वर्मा का शतक, गुजरात को 100 पर समेटा

Rahul Goshwami

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 में लगातार चार हार के बाद मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी करते हुए गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराकर सीजन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने हर विभाग में दमदार प्रदर्शन किया।

तिलक वर्मा का धमाकेदार शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए। क्विंटन डी कॉक (13), दानिश मालेवर (2) और नमन धीर (45) जल्दी आउट हो गए।

इसके बाद नंबर-5 पर आए तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में 101 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए।

गुजरात की खराब शुरुआत

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहली ही गेंद पर विकेट गंवा दिया। जसप्रीत बुमराह ने साई सुदर्शन को आउट कर झटका दिया।

पावरप्ले में गुजरात ने 45 रन तक पहुंचते-पहुंचते 3 विकेट गंवा दिए। जोस बटलर (5) और कप्तान शुभमन गिल (14) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।

अश्विनी कुमार का कहर

गुजरात की पारी को पूरी तरह ध्वस्त करने का काम अश्विनी कुमार ने किया। उन्होंने 4 अहम विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। राहुल तेवतिया, शाहरुख खान और राशिद खान को आउट कर उन्होंने गुजरात की उम्मीदें खत्म कर दीं। पूरी टीम 15.5 ओवर में महज 100 रन पर ऑलआउट हो गई।

पॉइंट्स टेबल में बदलाव

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए 7वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम के अब 4 अंक हो गए हैं। वहीं गुजरात टाइटंस हार के बावजूद 6वें स्थान पर बनी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *