CG News: रायपुर में बाइक चोरी का अनोखा मामला गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए चुराई बुलेट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Rahul Goshwami

CG News: Raipur: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बुलेट बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की बाइक भी बरामद कर ली।

CG News: Raipur: पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी पेशे से ढोलक वादक है, जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
दोनों ने पहले बाइक चोरी की योजना बनाई और फिर मौका पाकर बुलेट पार कर दी।

चोरी के बाद आरोपियों ने बाइक को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ लिया गया।

CG News: Raipur: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए यह कदम उठाया था, लेकिन यह कोशिश उसे सीधे जेल तक ले गई। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

CG News: बिलासपुर में Lenskart स्टोर्स पर प्रदर्शन, धार्मिक पहचान को लेकर विवाद गहराया

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *