Gwalior News : चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, गाड़ी जलकर खाक

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना कम्पू थाना क्षेत्र के आमखो इलाके में पोद्दार हॉस्पिटल के पास की है, जहां कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी।

Gwalior News : आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

Gwalior News : अस्पताल के सामने आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी तेज थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *