Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh CG NEWS: ऑपरेशन ‘आघात’ का असर: रायगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस...

CG NEWS: ऑपरेशन ‘आघात’ का असर: रायगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़: — छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। “ऑपरेशन आघात” के तहत 18 और 19 अप्रैल को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर ताड़ी और महुआ शराब की बड़ी मात्रा जब्त की गई है। इस दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

तीन थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई

पुलिस ने चक्रधरनगर, पूंजीपथरा और लैलूंगा थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध शराब के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया।

  • चक्रधरनगर थाना क्षेत्र: ग्राम टारपाली में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरवतालू कनकटी (52) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 40 लीटर ताड़ी (छिंद रस) जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 4000 रुपये बताई गई है।
  • पूंजीपथरा थाना क्षेत्र: बंजारी मंदिर के पास जंगल इलाके में दबिश देकर श्याम उर्फ शुभ्रम कसेर (27) को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 3000 रुपये आंकी गई है।
  • लैलूंगा थाना क्षेत्र: ग्राम पोतरा (कोरवापारा) में दो अलग-अलग कार्रवाई में सहदेव पहाड़ी कोरवा (62) से 7 लीटर और दिपेश कुमार चक्रवर्ती (25) से 20 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

    READ MORE:C.G News : रायपुर में आज ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, आक्रोश रैली के चलते कई रास्ते बंद

आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस का सख्त संदेश

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में ऐसे कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास अवैध शराब या नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

READ MORE:CG NEWS: छत्तीसगढ़ में खनन माफिया की खैर नहीं: आसमान से ‘ड्रोन’ रखेंगे नजर, रास्तों पर ‘ई- ‘चेक गेट’ का पहरा…

अभियान रहेगा जारी

रायगढ़ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here