C.G News : रायपुर में आज ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, आक्रोश रैली के चलते कई रास्ते बंद

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: राजधानी रायपुर में सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने वाली है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के लोकसभा में पारित नहीं होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़े स्तर पर आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगा।

 इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक प्रभावित

यातायात पुलिस के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बूढ़ेश्वर चौक से लेकर सुभाष स्टेडियम तक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान गणेश मंदिर तिराहा, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक, कोतवाली चौक और बंजारी चौक जैसे प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ेगा और कई जगहों पर आवागमन रोका जाएगा।श्याम टॉकीज से सदर बाजार, कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक और आकाशवाणी चौक से नल घर चौक तक भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

Read more : M.P Weather : मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा

भारी भीड़ की संभावना, पुलिस अलर्ट पर

रैली में प्रदेशभर से करीब 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

ये हैं वैकल्पिक मार्ग

आम नागरिकों और दैनिक यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे भीड़भाड़ वाले इन मार्गों से बचें।बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल, पुलिस लाइन गेट और नेहरू नगर की ओर जाने वाले मार्गों का उपयोग किया जा सकता है।इसी तरह कालीबाड़ी से महिला थाना चौक होते हुए अंबेडकर चौक के रास्ते वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही, ट्रैफिक नियमों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *