IPL 2026 :आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने 156 रन का लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।
IPL 2026 :टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 46 रन की अहम पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल और अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।
IPL 2026 :लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही और दोनों ओपनर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कैमरून ग्रीन (27 रन) और रोवमैन पॉवेल (23 रन) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम लगातार दबाव में रही।
IPL 2026 :आखिर में रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने मैच का रुख पलट दिया। दोनों के बीच अहम साझेदारी हुई। रिंकू सिंह ने नाबाद 53 रन (34 गेंद) की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि अनुकूल रॉय 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
IPL 2026 :इस जीत के साथ केकेआर ने अंक तालिका में अपना खाता खोला और नौवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि राजस्थान को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।










