CG NEWS : रायगढ़ : किरोड़ीमल नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर में ऐतिहासिक पहल करते हुए भूमि पूजन संपन्न हुआ और एक नए चौक का नामकरण “भगवान परशुराम चौक” के रूप में किया गया।
CG NEWS : कार्यक्रम में विधि-विधान से भगवान परशुराम का पूजन और हवन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साथ ही जनसेवा के तहत शरबत वितरण कर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई गई।
CG NEWS : आयोजकों ने इसे नगर के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि भगवान परशुराम के नाम पर चौक का नामकरण आने वाली पीढ़ियों को धर्म, न्याय और शौर्य की प्रेरणा देता रहेगा।
CG NEWS : इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों और भगवान परशुराम वंशज समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी नगरवासियों और आयोजकों को बधाई दी गई।











