Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले की सैदपुर निवासी एक अनजान लड़की ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि उसने सोनम को बनारस में दो लड़कों के साथ देखा था।
Raja Raghuvanshi Murder Case : लड़की के मुताबिक, सोनम बनारस बस स्टैंड पर रात करीब 11 बजे गाजीपुर जाने वाली उत्तर प्रदेश डिपो की बस में सवार हुई थी। उस वक्त वह अपना चेहरा कपड़े से ढक रही थी और उसने 40 रुपए की मैंगो जूस की बोतल भी खरीदी थी।
Raja Raghuvanshi Murder Case : गवाह लड़की ने बताया कि उसने सोनम को 11 बजकर 23 मिनट पर बस से जाते हुए देखा था। लड़की ने खुद को गाजीपुर के सैदपुर की रहने वाली बताते हुए कहा, “राजा मेरे भाई जैसा है, मैं आप लोगों की मदद करूंगी।”
Raja Raghuvanshi Murder Case : यह जानकारी राजा के भाई सचिन रघुवंशी को एक अनजान नंबर से कॉल कर दी गई, जिसकी रिकॉर्डिंग अब शिलांग पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस अब इस नंबर की गहन छानबीन कर रही है और बस स्टैंड का सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी में जुट गई है। इस खुलासे ने राजा रघुवंशी मर्डर केस में कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं और मामले की जांच की दिशा बदल सकती है।











