Monday, September 7, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : महिला बिल पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर...

M.P News : महिला बिल पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर तीखा हमला, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के संसद में पारित न होने पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

“अत्यंत कष्टकारी और निंदनीय”

सीएम यादव ने कहा कि संसद में जो घटनाक्रम हुआ, वह बेहद कष्टकारी और निंदनीय है। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए गंभीर टिप्पणी की।

विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को अधिकार देने की बात आई, तब विपक्ष ने “किंतु-परंतु” लगाकर बिल का विरोध किया। सीएम ने आरोप लगाया कि 2023 में जिस अधिनियम को समर्थन मिला था, उसी पर अब विपक्ष पलट गया है।
Read more : M.P News : अशोकनगर धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा! भोपाल से दो आरोपी गिरफ्तार

प्रियंका गांधी पर निशाना

सीएम यादव ने प्रियंका गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि “नारी हूं, लड़ सकती हूं” कहने वालों ने ही महिलाओं को कठिन स्थिति में डाला है। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया।

सियासत हुई तेज

इस बयान के बाद प्रदेश और देश की राजनीति में महिला सशक्तिकरण का मुद्दा फिर गरमा गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here