C.G News : कोरिया में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, देवखोल पहाड़ियों में 6 टन से ज्यादा कोयला जब्त

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित देवखोल की पहाड़ियों पर चल रहे अवैध कोयला खनन के खिलाफ शनिवार को खनिज, वन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरंगों में घुसकर छापेमारी की।

भारी मात्रा में कोयला और उपकरण जब्त

कार्रवाई के दौरान 6 टन से अधिक कोयला जब्त किया गया। इसके अलावा मोटरपंप, फावड़ा, गैती, फुटबॉल पाइप और बड़ी मात्रा में बिजली के तार भी बरामद किए गए, जो अवैध खनन में उपयोग किए जा रहे थे।

ग्राउंड रिपोर्ट के बाद खुलासा

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले मीडिया रिपोर्ट में इस अवैध खनन का खुलासा किया गया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने स्वीकार किया कि यह गतिविधि संगठित रूप से संचालित की जा रही थी।
Read more : C.G News : मेंटेनेंस के बाद खारून ब्रिज खुलने के दूसरे दिन हादसा! ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

कानूनी कार्रवाई शुरू

इस मामले में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

वन विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में पहले भी अवैध खदानों को ब्लास्ट कर बंद किया गया था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा इन्हें दोबारा खोला जा रहा था। एसईसीएल द्वारा भी कई बार सीलिंग की कार्रवाई की जा चुकी है।

प्रशासन की सख्ती

जिला प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस जोखिमपूर्ण कार्य से दूर रहें और वैकल्पिक रोजगार की ओर बढ़ें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *