Reva News : पूर्व जनपद उपाध्यक्ष का अश्लील वीडियो लीकः रीवा में युवती के साथ बेहद आपत्तिजनक हालत में दिखे; जनपद उपाध्यक्ष रह चुके हैं

Sanjay Sahu

Reva News : रीवा : रीवा के एक नेता का अश्लील वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा का बताया जा रहा है। वीडियो रीवा में शूट हुआ। नेताजी की पार्टी को लेकर भी असमंजस है।

Reva News : वीडियो में नेताजी एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। ऐसे दो वीडियो सामने आए हैं, जो बेहद अश्लील हैं। पूरे घटनाक्रम को हनी ट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके साथ मौजूद युवती की उम्र काफी कम लग रही है।
नेता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है

Reva News : वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। इस मामले में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। संबंधित नेता की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।

Reva News : भाजपा विधायक बोले- विनोद कांग्रेस के नेता

Reva News : वीडियो सामने आने के बाद मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि विनोद मिश्रा श्रीनिवास तिवारी के परिवार से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस के नेता हैं। सिद्धार्थ तिवारी बीजेपी में आ गए हैं। जमीन विवाद के एक मामले में विनोद मिश्रा के पास स्टे था।

 

Reva News : उन्होंने मुझसे मदद मांगी थी। मैंने वैध दस्तावेज और स्टे ऑर्डर होने के कारण उनका सहयोग किया था। जहां तक मुझे जानकारी है कि विनोद मिश्रा ने अभी तक भाजपा जॉइन नहीं की है। लेकिन, इस मामले में कहीं न कहीं षड्यंत्र हो सकता है। इसकी प्रशासन को गहन जांच करनी चाहिए।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *