CG Crime: अफेयर के शक में युवक ने प्रेमिका की हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना

Sanjay Sahu

CG Crime: दुर्ग, 18 अप्रैल जिले में एक सनसनीखेज घटना में युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

CG Crime: पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान युनेश्वरी वर्मा (26) के रूप में हुई है, जो मूलतः खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी और दुर्ग में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी कार्तिक राम साहू (27) बालोद जिले का निवासी है। दोनों की मुलाकात बी.एड की पढ़ाई के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

CG Crime: बताया जा रहा है कि आरोपी को युवती के चरित्र पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार दोपहर आरोपी कार्तिक, युवती को अपने किराए के कमरे में ले गया, जहां इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG Crime: घटना के बाद आरोपी ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया और शुरू में बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड बेहोश हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवती को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

CG Crime: पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *