M.P News : सिंगरौली में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की टांगी से हत्या, पत्नी पर भी जानलेवा हमला

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलौजी इलाके में परिवार के ही लोगों ने युवक राजेश शाह पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

टांगी से किया गया घातक वार

जानकारी के अनुसार, पहले मृतक के साथ जमकर मारपीट की गई और बाद में टांगी से हमला कर उसकी जान ले ली गई। इस हमले में उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पत्नी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Read more : इंदौर निगम के ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन में सियासी टकराव, काले कपड़ों में पहुंचीं भाजपा पार्षद

इलाके में दहशत, आरोपियों की तलाश जारी

प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *