CG News: रायपुर में बड़ा विवाद जमीन की फाइल गायब, अफसरों पर गिरी गाज

Rahul Goshwami

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के जोन-10 अमलीडीह क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है। करीब 100 एकड़ जमीन से जुड़ी अहम फाइल गायब होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

cg news: Raipur: रायपुर में हेरोइन के साथ युवक पकड़ा गया, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
इस घटना को संभावित घोटाले और गंभीर लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है।

CG News: जानकारी के मुताबिक, बोरियाकला क्षेत्र के ओम नगर, साईं नगर और बिलाल नगर से जुड़े लगभग 69 भूखंडों की लेआउट फाइलें गायब हुई हैं।

आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर इन फाइलों को सीधे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग को भेजा गया, जबकि प्रक्रिया के अनुसार पहले इन्हें नगर निगम मुख्यालय जाना चाहिए था।

cg news: पुणे में छत्तीसगढ़ के मजदूर के साथ मारपीट, बंधक बनाने का आरोप ,पत्नी पहुंची SP दफ्तर

मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जोन कमिश्नर और निगम आयुक्त को मुख्यालय अटैच कर दिया है, जबकि उनकी जगह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

CG News: अधिकारियों के अनुसार, यह मामला सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि सुनियोजित गड़बड़ी भी हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं महापौर ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *