Janjgir Champa News: “2 दिन पहले लगा मीटर… और उजड़ गया आशियाना!” शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सब कुछ स्वाहा, मदद के इंतजार में परिवार

Sanjay Sahu
Janjgir Champa News

Janjgir Champa News: जांजगीर चांपा /अजय यादव : पंतोरा थाना क्षेत्र के अंगारखार गांव से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंगारखार गांव निवासी तुलसी लहरे के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

 

Janjgir Champa News: इस हादसे में घर में रखा धान, चावल, दैनिक उपयोग का पूरा राशन, कपड़े और बेहद जरूरी दस्तावेज जलकर पूरी तरह राख हो गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि सटीक आंकलन अभी संभव नहीं है। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस भयावह आगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार पूरी तरह बेघर और बेसहारा हो गया है।

 

Janjgir Champa News: परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि महज 2-4 दिन पहले ही बिजली विभाग द्वारा नया मीटर लगाया गया था, और उसी में हुए शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी। ऐसे में कहीं न कहीं विद्युत विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

 

Janjgir Champa News: हैरानी की बात यह है कि घटना के घंटों बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। आसपास के लोग अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

 

Janjgir Champa News: आज यह परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। उनका पूरा राशन और जीवनभर की जमा पूंजी पल भर में राख हो गई। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या शासन-प्रशासन इस पीड़ित परिवार की सुध लेगा?

 

Janjgir Champa News: 👉 प्रशासन से मांग:
पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए
रहने और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की जाए
विद्युत विभाग की लापरवाही की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो
यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक परिवार के उजड़ने की कहानी है। अगर समय रहते मदद नहीं मिली, तो यह परिवार गहरे संकट में डूब सकता है। प्रशासन से अपील है कि तत्काल संज्ञान लेकर मानवीय आधार पर सहायता पहुंचाई जाए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *