Wednesday, September 9, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : अनंतपुर (माकड़ी ब्लॉक) में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति...

CG NEWS : अनंतपुर (माकड़ी ब्लॉक) में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति (लेम्पस) का हुआ शुभारंभ

CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी – दिनांक 15 अप्रैल 2026 को माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अनंतपुर में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित (लेम्पस) की स्थापना समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, किसानों एवं ग्रामवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

CG NEWS : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश कश्यप (अध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जगदलपुर) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम मंडावी (सरपंच, ग्राम पंचायत अनंतपुर) ने की।

CG NEWS : विशिष्ट अतिथियों में जुगबती पोयाम (अध्यक्ष, जनपद पंचायत माकड़ी), रदमा बघेल (जिला सदस्य, कोण्डागांव), अनिल अग्रवाल (जिला महामंत्री, कोण्डागांव), कृष्ण पोयाम (पूर्व मंडल अध्यक्ष), सुदर बघेल (मंडल महामंत्री), संजू पोयाम (पूर्व जनपद अध्यक्ष), रामलाल मंडावी (जनपद सदस्य, माकड़ी), नीलिमा प्रभाकर (जनपद सदस्य, माकड़ी), धनसाय बघेल (सरपंच, ग्राम पंचायत करण्डी), गणेश राज बघेल (सरपंच, ग्राम पंचायत एरला) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

CG NEWS : इसके अतिरिक्त लच्छु राम (बैंक मैनेजर, माकड़ी), लेम्पस मैनेजर साहु सर, सनतराम यादव (उपसरपंच, अनंतपुर), दयाल राम नेताम (पूर्व सरपंच), दामु राम एल्मा (पंच), गोयंदु मंडावी, परशुराम यादव (पंच), दिनेश नाग (पंच), फगनी बघेल (पंच), सुकलदई नेताम, रामचंद्र नेताम (पंच), संतोष यादव (पंच), रामनाथ बघेल (पंच), सोमारु यादव (पंच), मंगलु राम नेताम (पटेल), शोभा राम नेताम, मालीराम नेताम (पुजारी), भदरु मंडावी, सुकमन नेताम (पंचायत सहायक), बासुदेव नेताम, झिमटु मंडावी, पाण्डरु महावीर, सतनी मंडावी, मंदनी नेताम, श्यामा मंडावी, पूजा शर्मा (जनपद सदस्य, माकड़ी), झगडू राम यादव, शिवलाल बघेल (अध्यक्ष), ईश्वर भारद्वाज (मितानिन) सहित लेम्पस कर्मचारी, समिति से जुड़े सभी किसान एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

CG NEWS : कार्यक्रम के दौरान लेम्पस स्थापना के महत्व पर प्रकाश डाला गया और किसानों को इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। यह समिति क्षेत्र के किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here