M.P में कर्मचारियों को बड़ी राहत! DA में 5% बढ़ोतरी, सैलरी और एरियर में इजाफा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश सरकार ने छठा वेतनमान प्राप्त कर रहे करीब 40 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

कितना बढ़ा DA?

इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो गया है। बढ़ा हुआ DA अप्रैल 2026 के वेतन से लागू होगा, लेकिन इसका प्रभाव 1 जुलाई 2025 से माना जाएगा।

एरियर मिलेगा किस्तों में

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर कर्मचारियों को एकमुश्त नहीं दिया जाएगा। यह राशि छह समान किस्तों में मई से अक्टूबर 2026 के बीच दी जाएगी।हालांकि, जो कर्मचारी इस अवधि में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हें एरियर की पूरी राशि एक साथ मिलेगी।

7वें वेतनमान वालों को भी राहत

सातवें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों को भी पहले ही राहत मिल चुकी है। उनका DA 3 प्रतिशत बढ़ाकर 55% से 58% कर दिया गया है। यह बढ़ा हुआ भत्ता अप्रैल के वेतन से लागू होकर मई में भुगतान किया जाएगा।
इसके साथ ही पेंशनर्स को भी महंगाई राहत (DR) का लाभ 1 जनवरी 2026 से मिलेगा।
Read more : M.P में आज से शुरू जनगणना प्रक्रिया, नागरिक खुद भर सकेंगे डेटा

सैलरी में कितना होगा इजाफा?

इस फैसले से राज्य के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। कर्मचारियों की मासिक सैलरी में लगभग 465 रुपये से लेकर 4,230 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।
वहीं एरियर के रूप में 4,185 रुपये से लेकर 38,070 रुपये तक की राशि मिलने की संभावना है।

कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर

महंगाई के इस दौर में DA में बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खर्चों को संभालने में मदद मिलेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories