Thursday, April 16, 2026
29.6 C
Raipur

CG News: कवर्धा में सनसनी—व्यापारी ने पत्नी और बच्चों संग जहर खाया, 3 पन्नों का सुसाइड नोट मिला

CG News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आर्थिक तंगी और भारी कर्ज के दबाव में एक व्यापारी ने अपने परिवार सहित आत्महत्या की कोशिश की। व्यापारी ने पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG NEWS : शादी के झांसे वाले केस में आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने कहा– संबंध आपसी सहमति से था

जानकारी के अनुसार, मामला करीब 4 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि व्यापारी पर उधारी का भारी दबाव था और उसे लगातार पैसे के लिए परेशान किया जा रहा था, यहां तक कि जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

CG News: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस को 3 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें व्यापारी ने अपनी आर्थिक परेशानियों और लेन-देन से जुड़ी पूरी स्थिति का जिक्र किया है।

थाना प्रभारी योगेश कश्यप के मुताबिक, कवर्धा निवासी योगेश जैन ने यह कदम उठाया। उनके भाई ने सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पीड़ितों की स्थिति बयान देने लायक नहीं है।

CG News: पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories