MP Board Result: रीवा के हर्षित शुक्ला ने रचा इतिहास, 10वीं में संभाग टॉपर और प्रदेश में छठवां स्थान

Rahul Goshwami

MP Board Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में रीवा संभाग के लिए गर्व की खबर सामने आई है। कैलाश हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हर्षित शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ संभाग में पहला स्थान हासिल किया, बल्कि पूरे प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

mp news: इंदौर की तन्वी कुमावत ने किया कमाल, 12वीं साइंस में 492 अंक लाकर प्रदेश में बनीं टॉपर

स्कूल में जश्न, हर ओर खुशी का माहौल

जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों और सहपाठियों ने हर्षित को बधाइयां दीं, मिठाइयां बांटी गईं और इस सफलता का जश्न मनाया गया।

हर्षित ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित पढ़ाई को दिया। उनका कहना है कि उन्होंने समय का सही उपयोग किया और हर विषय पर विशेष ध्यान दिया, जिसका परिणाम आज सामने है।

परिवार ने जताया गर्व

हर्षित के परिजनों—पीएन गर्ग, अवधेश गर्ग, अरुण शुक्ला और संतोष शुक्ला—ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि हर्षित शुरू से ही मेहनती और पढ़ाई के प्रति समर्पित रहा है, और आज उसकी लगन ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।
प्राचार्य और शिक्षकों ने की सराहना

स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र नवीन शुक्ला ने हर्षित की सफलता को पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि हर्षित एक अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्र है, जिसने निरंतर मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है।

अन्य शिक्षकों ने भी उसकी सराहना करते हुए कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहार में भी विनम्र और सरल है, जो उसे एक आदर्श छात्र बनाता है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

हर्षित की इस सफलता से पूरे रीवा संभाग में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिचितों ने भी उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

MP Board Result: यह उपलब्धि न सिर्फ हर्षित के परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *