MP News: इंदौर में प्लॉट कब्जा मामला: कब्जा हटाने के नाम पर 6 लाख की मांग, दो आरोपियों पर केस दर्ज

Rahul Goshwami

MP News: इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग के प्लॉट पर कब्जा कर अवैध वसूली मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कब्जाधारियों ने जमीन खाली करने के बदले 6 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MP News Mauganj: मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल, मौके से पिस्टल बरामद

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, महालक्ष्मी नगर निवासी 72 वर्षीय गोकुल प्रसाद ने लसूडिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके महालक्ष्मी नगर स्थित प्लॉट पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया।

MP News: आरोप है कि कब्जा करने के बाद आरोपियों ने वहां झोपड़ी नुमा निर्माण भी कर लिया। जब बुजुर्ग ने इसका विरोध किया और प्लॉट खाली करने को कहा, तो आरोपियों ने कब्जा हटाने के एवज में 6 लाख रुपये की मांग की।

बुजुर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद लसूडिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित और रामकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों पर अवैध कब्जा और वसूली से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों की भूमिका की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

MP News:
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में जमीन कब्जा और अवैध वसूली के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *