Tuesday, April 14, 2026
32.1 C
Raipur

MPPSC Prelims 2026 में बड़ा बदलाव! नई गाइडलाइन जारी, अब डेढ़ घंटे पहले पहुंचेंगे अभ्यर्थी…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। आयोग के अनुसार अब सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

क्यों किया गया यह बदलाव?

आयोग का कहना है कि यह निर्णय परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत उम्मीदवारों को तीन स्तर की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें हर अभ्यर्थी को 5 से 7 मिनट का समय लग सकता है। इसी कारण पहले की तुलना में रिपोर्टिंग टाइम बढ़ाकर डेढ़ घंटा कर दिया गया है।

191 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य सेवा परीक्षा के लिए 155 और राज्य वन सेवा के लिए 36 पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से 9 फरवरी तक चली थी, जिसमें करीब 1.35 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

MPPSC प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड 16 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी—पहला पेपर सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक आयोजित होगा।
Read more : M.P में जल्द शुरू हो रही जनगणना! महिलाओं से जबरन नाम नहीं पूछ सकेंगे कर्मचारी, घर-घर पहुंचेगी टीम

पूरे प्रदेश में बनाए गए परीक्षा केंद्र

परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश के 54 जिलों में 500 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने सभी केंद्रों पर एक समान सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।

तीन स्तर पर होगी सख्त जांच

नई गाइडलाइन के तहत अभ्यर्थियों को तीन चरणों में जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा:

पहला चरण: एडमिट कार्ड और पहचान पत्र का मिलान
दूसरा चरण: मेटल डिटेक्टर और मैनुअल फ्रिस्किंग
तीसरा चरण: बायोमैट्रिक सत्यापन, जिसमें फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन और आई स्कैन शामिल होगा

समय पर पहुंचे, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचकर सभी प्रक्रियाएं पूरी करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Share The News

Latest YouTube Videos

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Latest YouTube Shorts

VIP ROAD  होटल में IPL पर सट्टा, RCB MUMBAI मैच पर दांव लगाते...#cg #cgnews #raipur

VIP ROAD होटल में IPL पर सट्टा, RCB MUMBAI मैच पर दांव लगाते...#cg #cgnews #raipur

3 साल की मासूम के साथ गंदी हरकत, नाना ही निकला दरिंदा, गिरफ्तार...#shorts #cg

3 साल की मासूम के साथ गंदी हरकत, नाना ही निकला दरिंदा, गिरफ्तार...#shorts #cg

16 जून से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नया नियम लागू, रोज प्रार्थना अनिवार्य, शनिवार रहेगा नो बैग डे...

16 जून से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नया नियम लागू, रोज प्रार्थना अनिवार्य, शनिवार रहेगा नो बैग डे...

एमएसयू वडोदरा में डांस वीडियो पर विवाद, छात्रा की प्रस्तुति बनी सियासी बहस...#viralvideo #shorts

एमएसयू वडोदरा में डांस वीडियो पर विवाद, छात्रा की प्रस्तुति बनी सियासी बहस...#viralvideo #shorts

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

MP News: निजी अस्पतालों पर कार्रवाई अधर में, वंदना हॉस्पिटल को लेकर उठे गंभीर सवाल

MP News: सिंगरौली जिले में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली एक...

Related Articles

Popular Categories