CG ACCIDENT : अभनपुर : अभनपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। नवापारा-अभनपुर मुख्य मार्ग पर बजरंगपुर टोल नाका के पास रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार मिनी हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
CG ACCIDENT : टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।
CG ACCIDENT : मृतकों की पहचान भागवत राम साहू (65) निवासी पारागांव, सुमित यादव (19) निवासी नवागांव (कुरूद, धमतरी) और दीपक पटेल (22) निवासी कातलबोड़ (कुरूद, धमतरी) के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।











