IPL 19वें सीजन में बड़ा उलटफेर! हैदराबाद ने राजस्थान को रोका, डेब्यू पर प्रफुल्ल हिंग का कहर

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  IPL के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 216 रन बनाए और फिर राजस्थान को 19 ओवर में 159 रन पर समेट दिया।

ईशान किशन की शानदार पारी

SRH के कप्तान ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए और शतक से चूक गए। हेनरिक क्लासन ने 40 रन का अहम योगदान दिया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, लेकिन गेंदबाज SRH की बड़ी पारी रोक नहीं पाए।
Read more : बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, सम्राट चौधरी आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा

डेब्यू गेंदबाजों का कहर

इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा डेब्यू गेंदबाज प्रफुल्ल हिंग रहे, जिन्होंने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटककर इतिहास रच दिया। उन्होंने कुल 34 रन देकर 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं साकिब हुसैन ने भी 4 विकेट लेकर राजस्थान की कमर तोड़ दी।

 राजस्थान की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

राजस्थान रॉयल्स की ओर से डोनोवन फरेरा ने 69 रन और रवींद्र जडेजा ने 45 रन बनाकर साझेदारी जरूर की, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

पॉइंट्स टेबल में हलचल

हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद इस जीत के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गई है। IPL में आगे के मुकाबलों के साथ स्थिति और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *