CG NEWS:हमसफर एक्सप्रेस में अटेंडेंट चला रहा था ‘चलता-फिरता बार’, ऑन-डिमांड शराब सप्लाई करते गिरफ्तार

CG NEWS:दुर्ग में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में अवैध शराब सप्लाई करने वाले अटेंडेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एसी कोच में तैनात था और यात्रियों को चोरी-छिपे विदेशी शराब और बीयर उपलब्ध कराता था।

CG NEWS:जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैग में शराब छुपाकर ट्रेन में लाता था और सफर के दौरान यात्रियों से संपर्क कर उनकी मांग के अनुसार व्हिस्की, रम और बीयर सप्लाई करता था। वह यह काम बेहद गुप्त तरीके से करता था ताकि किसी को शक न हो।

CG NEWS:आरपीएफ को पहले ही इस गतिविधि की सूचना मिल चुकी थी। ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचते ही टीम ने एसी कोच बी-7 में तलाशी ली, जहां से करीब 12.236 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

CG NEWS: आरोपी किसी भी तरह के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित...

Related Articles

Popular Categories