CG News: Bilaspur: भीषण गर्मी के बीच रेलवे की राहत, बिलासपुर में फिर शुरू होगा ‘रेल नीर’ प्‍लांट, इतने रुपये में मिलेगी बोतल

CG News: Bilaspur: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। आईआरसीटीसी का सिरगिट्टी (बिलासपुर) स्थित ‘रेल नीर’ प्लांट, जो पिछले करीब डेढ़ साल से बंद था, अब इसी महीने दोबारा शुरू किया जा रहा है। प्लांट शुरू होने के बाद यात्रियों को फिर से केवल 14 रुपये में शुद्ध पेयजल की बोतल उपलब्ध होगी।

फिलहाल छत्तीसगढ़ के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पानी की आपूर्ति नागपुर स्थित रेल नीर प्लांट से की जा रही थी। लेकिन गर्मी बढ़ने के कारण नागपुर प्लांट पर दबाव लगातार बढ़ता गया, जिससे सप्लाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी।

CG News: Bilaspur:नागपुर प्लांट पर बढ़ा दबाव, सप्लाई में आई दिक्कत

जानकारी के अनुसार नागपुर प्लांट में प्रतिदिन करीब 6,000 पेटी पानी का उत्पादन हो रहा है, लेकिन गर्मी के चलते मांग काफी अधिक हो गई है। प्लांट प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 14 अप्रैल के बाद छत्तीसगढ़ को पानी की आपूर्ति जारी रखना संभव नहीं होगा, क्योंकि पहले स्थानीय जरूरतों को पूरा करना प्राथमिकता होगी।

ऐसे हालात में बिलासपुर रेल नीर प्लांट का दोबारा शुरू होना बेहद अहम माना जा रहा है।

CG NEWS : ऑपरेशन आघात: 112 किलो गांजा जब्त, कार सहित दो तस्कर गिरफ्तार

CG News: Bilaspur:बिलासपुर प्लांट की क्षमता और लाभ

बिलासपुर स्थित सिरगिट्टी प्लांट की उत्पादन क्षमता भी लगभग 72,000 बोतल (करीब 6,000 पेटी) प्रतिदिन है। इसके शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

इसके अलावा, इस प्लांट से रांची, टाटानगर और धनबाद जैसे अन्य राज्यों के रेलवे स्टेशनों को भी सस्ती दर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

CG News:Bilaspur: निजी कंपनियों की बढ़ी भूमिका

रेल नीर की कमी के दौरान रेलवे ने कुछ निजी कंपनियों जैसे किनले, शिवनाथ, शिवा, ओटू-ड्रॉप्स और ब्लू ब्रांड से पानी की आपूर्ति के लिए करार किया था। हालांकि निर्देशों के बावजूद कई जगहों पर 14 रुपये की निर्धारित दर का पालन नहीं हो पाया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

CG News:Bilaspur: अवैध वेंडिंग और महंगा पानी

स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध वेंडरों की सक्रियता भी बढ़ी है। रेल नीर की बोतल 14 रुपये में उपलब्ध होती है, जबकि निजी ब्रांड्स की एमआरपी 20 रुपये तक है। कई यात्रियों को जानकारी के अभाव में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

CG News:Bilaspur: गर्मी में 30% तक बढ़ी मांग

आंकड़ों के अनुसार रायपुर और बिलासपुर मंडल में प्रतिदिन लगभग 1,600 पेटी रेल नीर की जरूरत होती है। गर्मी के दौरान यह मांग 30 प्रतिशत तक बढ़कर 2,000 पेटी से अधिक पहुंच जाती है।

CG News:Bilaspur: ऐसे में बिलासपुर रेल नीर प्लांट का पुनः संचालन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और गर्मी के इस मौसम में शुद्ध और सस्ता पानी सुनिश्चित कर सकेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories