Raipur News: वीआईपी रोड फार्महाउस में हुक्का पार्टी का VIDEO वायरल, प्राइवेट इवेंट की आड़ में नियमों की उड़ाई धज्जियां

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News: रायपुर : रायपुर के वीआईपी रोड स्थित विशाल नगर के एक फार्महाउस में आयोजित हुक्का पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां खुलेआम हुक्का पीते और फिल्मी गानों पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Raipur News: जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल को फार्महाउस में प्राइवेट इवेंट के नाम पर पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान युवाओं को खुलेआम हुक्का परोसा गया। पार्टी को आकर्षक बनाने के लिए सिंगर और वाद्य यंत्र बजाने वाले कलाकारों को भी बुलाया गया था। आयोजन से पहले सोशल मीडिया पर इसका प्रचार-प्रसार भी किया गया था।

Raipur News: वायरल वीडियो में युवक-युवतियां ‘गैंगस्टर’ फिल्म के गाने पर रील बनाते हुए हुक्का गुड़गुड़ाते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि आयोजन किसने किया और इसमें कौन-कौन शामिल थे।

Raipur News: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह आयोजन बिना अनुमति के किया गया था। पुलिस फार्महाउस संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Raipur News: गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 फरवरी 2023 से हुक्का बेचने और पिलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इस नियम के तहत दोषी पाए जाने पर 1 से 3 साल तक की सजा और 10 हजार से 50 हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *