CG NEWS : मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, 25 डिब्बे अलग; बिलासपुर-कटनी सेक्शन में टला बड़ा हादसा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन पर रविवार शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया। पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी एक मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई, जिससे रेलवे विभाग में अफरा-तफरी मच गई।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, पेंड्रारोड और वेंकटनगर स्टेशन के बीच खैरझीटी बैरियर के पास अनूपपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई। इसके चलते इंजन से जुड़े करीब 25 डिब्बे अलग होकर पीछे छूट गए।

CG NEWS : हालांकि लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया। अगर समय पर यह कदम नहीं उठाया जाता, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

CG NEWS : घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद अलग हुए डिब्बों को सुरक्षित तरीके से दोबारा जोड़ा गया।

CG NEWS : रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कपलिंग टूटने के कारणों की जांच की जा रही है। मरम्मत के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है और फिलहाल इस रूट पर रेल परिचालन सामान्य है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *