Saturday, May 30, 2026
37.1 C
Raipur

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2026–27: दो चरणों में सर्वे, 62,500 कर्मचारियों की तैनाती, पूछे जाएंगे ये सवाल

CG NEWS : रायपुर: छत्तीसगढ़ में होने वाली आगामी जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी। यह जानकारी मनोज कुमार पिंगुआ और कार्तिकेय गोयल ने दी। पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें मकानों की गिनती और उनकी स्थिति से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा, जिसमें जनसंख्या की गणना की जाएगी और इसी चरण में जातिगत जनगणना भी शामिल रहेगी।

CG NEWS : इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जाएगी। लोग 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच खुद ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे, जिसके बाद उन्हें एक SE ID मिलेगी। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे।

CG NEWS : पहले चरण में घर-घर सर्वे के दौरान करीब 33 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें मकान से जुड़ी जानकारी जैसे भवन नंबर, मकान का प्रकार, निर्माण सामग्री (फर्श, दीवार, छत), उपयोग और स्थिति शामिल होगी। परिवार से जुड़े सवालों में कुल सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, वर्ग, मकान स्वामित्व, कमरों की संख्या और शादीशुदा जोड़ों की जानकारी ली जाएगी।

CG NEWS : इसके अलावा सुविधाओं से जुड़े सवाल भी होंगे, जैसे पीने के पानी का स्रोत, बिजली की उपलब्धता, शौचालय और उसकी स्थिति, नहाने की जगह, रसोई और ईंधन का प्रकार। डिजिटल सुविधाओं के तहत टीवी, इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर आदि के बारे में पूछा जाएगा। साथ ही वाहन, जैसे साइकिल, बाइक, कार आदि और परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज की जानकारी भी ली जाएगी। एक मोबाइल नंबर भी लिया जाएगा, जो केवल जनगणना के उद्देश्य से उपयोग होगा।

CG NEWS : सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग किसी कानूनी जांच में नहीं किया जाएगा। हालांकि गलत जानकारी देने या सहयोग न करने पर जनगणना अधिनियम 1948 के तहत 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

CG NEWS : इस पूरे कार्य के लिए लगभग 62,500 अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में प्रगणक और पर्यवेक्षक शामिल हैं। सर्वे पूरे राज्य के 33 जिलों, 195 नगरीय निकायों, 252 तहसीलों और करीब 19,978 गांवों में किया जाएगा। इसके लिए लगभग 49,000 सर्वे ब्लॉक बनाए गए हैं। नागरिकों की सहायता के लिए 16 अप्रैल 2026 से टोल-फ्री नंबर 1855 भी शुरू किया जाएगा। यह आजादी के बाद की आठवीं जनगणना होगी और पहली बार लोगों को खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भरने का अवसर मिलेगा।

CG NEWS : जनगणना में सर्वे के दौरान पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

गौरतलब है कि जनगणना के पहले चरण के दौरान घर-घर सर्वे कर लगभग 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान की स्थिति, सुविधाएं और परिवार से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप में संपन्न की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना कार्य जनगणना अधिनियम 1948 के तहत किया जाएगा और सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। किसी भी कानूनी या जांच प्रक्रिया में इन आंकड़ों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

CG NEWS : मकान से जुड़े सवाल

भवन नंबर
जनगणना मकान नंबर
फर्श किस चीज का बना है
दीवार किस चीज की बनी है
छत किस चीज की बनी है
मकान का उपयोग (रहने, दुकान आदि)
मकान की हालत कैसी है
परिवार से जुड़े सवाल

घर का नंबर (परिवार के लिए)
कुल कितने लोग रहते हैं
परिवार के मुखिया का नाम
मुखिया का लिंग (पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर)
मुखिया किस वर्ग से है (SC/ST/अन्य)
मकान अपना है या किराए का
परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या
कितने शादीशुदा जोड़े हैं
सुविधा से जुड़े सवाल

पीने का पानी कहां से आता है
पानी की सुविधा घर में है या बाहर
बिजली/रोशनी का मुख्य साधन
शौचालय है या नहीं
शौचालय का प्रकार
गंदे पानी की निकासी कैसे होती है
नहाने की जगह है या नहीं
रसोई है या नहीं, LPG/PNG है या नहीं
खाना पकाने का मुख्य ईंधन
डिजिटल और सामान से जुड़े सवाल

रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं
टीवी है या नहीं
इंटरनेट सुविधा है या नहीं
लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
मोबाइल/फोन है या नहीं
वाहन और अन्य जानकारी

साइकिल/स्कूटर/बाइक है या नहीं
कार/जीप/वैन है या नहीं
परिवार कौन सा अनाज ज्यादा खाता है
मोबाइल नंबर (सिर्फ जनगणना के लिए)

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Latest YouTube Shorts

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories