Wednesday, May 27, 2026
32.1 C
Raipur

CG NEWS : युवा कांग्रेस ने प्लांट मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने व गिरफ्तारी की उठाई मांग

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता / रायगढ़। रायगढ़ जिले में पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री रूपाणाधाम स्टील प्रा. लि., गडगांव–सरायपाली में दिनांक 08 अप्रैल 2026 को हुए गंभीर औद्योगिक हादसे ने श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में दीपक चौहान नामक श्रमिक बायलर एवं ऊँचाई संबंधी कार्य के दौरान ऊपर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई।

CG NEWS : प्रदेश महासचिव राकेश पांडे के निर्देश पर घटना के अगले ही दिन 09 अप्रैल 2026 को युवा कांग्रेस रायगढ़ के जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने थाना पूंजीपथरा पहुंचकर पहला लिखित आवेदन दिया था, जिसमें प्लांट स्वामी एवं संबंधित प्रबंधन के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई तथा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी। आवेदन में प्लांट प्रबंधन पर श्रमिक सुरक्षा मानकों की अनदेखी, सुरक्षा उपकरणों की कमी तथा जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था।

CG NEWS : अब श्रमिक दीपक चौहान की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद आज पुनः थाना पूंजीपथरा में दूसरा पूरक आवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता के तहत अन्य प्रासंगिक धाराएँ जोड़कर प्लांट मालिक और संबंधित प्रबंधन अधिकारियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।

CG NEWS : इसके साथ ही पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को भी विस्तृत आवेदन प्रेषित किया गया है, जिसमें अब तक प्राथमिकी दर्ज न होने पर तत्काल एफआईआर, प्लांट मालिक के साथ जिम्मेदार आरोपियों की गिरफ्तारी, घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज जब्ती, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की संयुक्त तकनीकी जांच तथा मृतक परिवार को वैधानिक मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिलाने की मांग की गई है।

CG NEWS : युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने कहा कि “08 अप्रैल को हादसा, 09 अप्रैल को पहला आवेदन और आज मृत्यु के बाद दूसरा आवेदन थाना में दिया जा चुका है, साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय को भी पत्र भेजा गया है। दोषी प्लांट प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई, FIR और गिरफ्तारी होने तक न्याय की यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी।”

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Latest YouTube Shorts

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories