CG NEWS : नगरपालिका बचेली में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने प्रशासनिक पहल तेज

CG NEWS : फकरे आलम खान/बचेली। जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगरपालिका बड़े बचेली क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन द्वारा सक्रिय पहल शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को गर्मी के मौसम में किसी भी प्रकार की जल समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए त्वरित एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

CG NEWS : निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका एवं एनएमडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में गर्मी के दौरान निर्बाध जलापूर्ति बनाए रखने के लिए विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की गई, साथ ही दीर्घकालीन समाधान तैयार करने पर भी विशेष बल दिया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि अल्पकालिक उपायों के साथ-साथ स्थायी समाधान तैयार करना आवश्यक है, जिससे भविष्य में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।

CG NEWS : इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर का भी निरीक्षण किया और फेस-2 के अंतर्गत आवश्यक अतिरिक्त सुविधाओं के लिए विस्तृत प्राकलन शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने रॉ वाटर स्थल डिपॉजिट-05 का अवलोकन करते हुए एनएमडीसी, पीएचई एवं नगर पालिका की संयुक्त तकनीकी टीम को सात दिवस के भीतर विस्तृत निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा।

CG NEWS : कलेक्टर ने एनएमडीसी फिल्टर प्लांट एवं नगर पालिका फिल्टर प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाने तथा सेटलिंग टंकी निर्माण के लिए पीएचई विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी सुधारों के माध्यम से जल आपूर्ति प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

CG NEWS : इसके पश्चात कलेक्टर ने नगर के एकमात्र मंगल भवन का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड क्रमांक 01 में निर्माणाधीन छठ घाट का निरीक्षण करते हुए फेस-2 के लिए आवश्यक प्राकलन शीघ्र तैयार करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजू जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री सतीश प्रेमचंदानी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कृष्णा राव, पीएचई के कार्यपालन अभियंता श्री जगदीश कुमार एवं सहायक अभियंता, नगर पालिका के इंजीनियर, पार्षदगण तथा एनएमडीसी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती का दिव्य आयोजन, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

चूरू: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी...

Related Articles

Popular Categories