Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh CG News:अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: ट्रक से 1.5 करोड़ रुपये से अधिक...

CG News:अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: ट्रक से 1.5 करोड़ रुपये से अधिक का गांजा बरामद, 5 गिरफ्तार, कार भी जब्त

CG News: महासमुंद : जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने 312.590 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.56 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अकलतरा-रेहटीखोल एनएच-53 मार्ग पर ट्रक (KA13 D-7710) को रोककर तलाशी ली गई। दो आरोपियों इम्तियाज खान (कर्नाटक) और रवि प्रकाश राउतकर (मध्यप्रदेश) से पूछताछ में पता चला कि यह गांजा ओडिशा से मुंबई भेजा जाना था। मौके से ट्रक, दो मोबाइल फोन और गांजा जब्त किया गया।

CG News:पुलिस ने महज 12 घंटे में तीन और आरोपियों—नदीम अंसारी (उत्तर प्रदेश), जियाउल हक (मध्यप्रदेश), और सुखविंदर उर्फ बुलबुल (जम्मू-कश्मीर)—को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से टोयोटा अर्बन क्रूजर कार भी जब्त की गई।

जांच में सामने आया कि यह अंतर्राज्यीय नेटवर्क कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक फैला हुआ है। पुलिस अब स्रोत, गंतव्य और वित्तीय लेनदेन की भी गहन जांच कर रही है।

CG News:महासमुंद पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में 68 मामलों में 4681.110 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और 181 आरोपी गिरफ्तार किए गए। सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

CG News:पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अंतर्राज्यीय नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here