Monday, August 31, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल; हालचाल जानने...

CG NEWS : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल; हालचाल जानने पहुंचे जनप्रतिनिधि

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बीजापुर : बीजापुर जिले में ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर रेफर किया गया है।

CG NEWS : यह दुर्घटना भोपालपट्टनम ब्लॉक के ग्राम सोमनपल्ली के पास सुबह करीब 6 बजे हुई। पिकअप में सवार 40-45 ग्रामीण मजदूरी के लिए महाराष्ट्र जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

CG NEWS : हादसे के बाद घायलों को पहले भोपालपट्टनम के उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को आगे इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया गया है।

CG NEWS : डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here