cg news: ऑपरेशन “मुस्कान” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद — आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

Parivesh

cg news: जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत रायगढ़ पुलिस ने दो अहम मामलों में सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया है। दोनों मामलों में पीड़िताओं के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जूटमिल थाना: जालंधर से बालिका की सकुशल वापसी

पहले मामले में जूटमिल थाना क्षेत्र से अक्टूबर 2025 में लापता हुई 17 वर्षीय बालिका को पुलिस ने पंजाब के जालंधर से बरामद किया। जांच के दौरान आरोपी युवक सनत कुमार भट्ट के साथ बालिका के संपर्क की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर जालंधर पहुंचकर बालिका को सुरक्षित वापस लाया। पूछताछ और मेडिकल जांच में शारीरिक शोषण की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पूंजीपथरा थाना: अंबिकापुर से नाबालिग बालिका बरामद


दूसरे मामले में पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से मार्च 2026 में लापता 15 वर्षीय बालिका को पुलिस ने अंबिकापुर के खरसिंया नाका चौक के पास एक युवक के साथ बरामद किया। पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अलग-अलग स्थानों पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद आरोपी पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।

cg news: पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका

दोनों मामलों में संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया।

cg news: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुमशुदा बच्चों और महिलाओं की सुरक्षित वापसी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *