Sunday, May 24, 2026
38.1 C
Raipur

इंदौर में शराब दुकान के खिलाफ बवाल, महिलाओं ने किया चक्का जाम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के मालवा मिल क्षेत्र में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर स्थानीय रहवासियों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग, खासकर महिलाएं, सड़क पर उतर आईं और दुकान खोलने के खिलाफ चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

 रिहायशी इलाके में दुकान का विरोध

रहवासियों का कहना है कि मालवा मिल क्षेत्र पूरी तरह से रिहायशी इलाका है, जहां परिवार और बच्चे रहते हैं। ऐसे में शराब दुकान खुलने से इलाके का माहौल बिगड़ेगा और असामाजिक गतिविधियां बढ़ने का खतरा रहेगा।

महिलाओं ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शन में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब दुकान खुलने के बाद वहां खुलेआम शराबखोरी होगी, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर सीधा असर पड़ेगा।

जमीन को लेकर भी विवाद

स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि जिस जमीन पर शराब दुकान बनाई जा रही है, वह केंद्र सरकार की नेशनल टेक्सटाइल कॉरपोरेशन (NTC) की है। आरोप है कि इस सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर इसे शराब माफिया को किराए पर दिया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।

Read more : भोपाल में बड़े तालाब की जमीन पर कब्जा करने वालों पर गिरी गाज, चला बुलडोजर

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रशासन की समझाइश पर चक्का जाम समाप्त कराया गया और हालात को नियंत्रित किया गया।

जनप्रतिनिधि भी पहुंचे मौके पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी के निगम एमआईसी सदस्य नंदू पहाड़िया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रहवासियों से चर्चा कर मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

फिलहाल स्थिति शांत, विरोध जारी

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, लेकिन रहवासी शराब दुकान खोलने के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने की बात कह रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Latest YouTube Shorts

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bargi Police Rescue:बरगी पुलिस की तत्परता मानसिक रूप से दिव्यांग बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया

Bargi Police Rescue:जबलपुर (मध्यप्रदेश)। बरगी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता...

Bilaspur Murder Case: पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े टंकी में छिपाए, आरोपी को उम्रकैद

बिलासपुर मर्डर केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

Related Articles

Popular Categories