Indore News : इंदौर नगर निगम बजट सत्र में हंगामा: श्रद्धांजलि विवाद पर भिड़े पार्षद, नारेबाजी के बीच गरमाया माहौल

Indore News : इंदौर : इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में आज जमकर हंगामा देखने को मिला। शहर के विकास की दिशा तय करने वाले 8450 करोड़ के बजट से पहले ही सदन में सियासी टकराव शुरू हो गया। श्रद्धांजलि के दौरान ही पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए और माहौल गरमा गया।

Indore News : दरअसल, इंदौर नगर निगम का 8450 करोड़ रुपए का ई-बजट आज पेश किया जा रहा है। सत्र की शुरुआत महापौर द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई, लेकिन इसके बाद मामला विवाद में बदल गया।

Indore News : कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दी और अमेरिकी-इजराइली हमले में उनकी मौत का जिक्र किया। इस पर बीजेपी पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया और सदन में जय श्री राम के नारे लगाने लगे।देखते ही देखते सदन का माहौल पूरी तरह से गरमा गया और हंगामे की स्थिति बन गई।

Indore News : वहीं, कांग्रेस पार्षद और नेता प्रतिपक्ष काली पट्टी बांधकर सदन में पहुंचे, जिससे उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी भी अनोखे अंदाज में विरोध करते नजर आए। उन्होंने टी-शर्ट पर ‘पियो नाली का पानी, नगर निगम के विकास की कहानी’ लिखकर प्रदर्शन किया।इस पूरे घटनाक्रम के बीच बजट सत्र हंगामे की भेंट चढ़ता नजर आया, जहां विकास के मुद्दों से ज्यादा सियासी आरोप-प्रत्यारोप हावी रहे।

Indore News : वही नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौक से मैं कहा कि नगर निगम परिषद में इस तरह के नवाचार महापौर जी करते रहते हैं नगर निगम को भ्रष्टाचार करना बना दिया है देश दुनिया में कोई योग आदमी है और अब इस दुनिया में नहीं रहा तो एसएमएस श्रद्धांजलि देना मुझे लगता कुछ गलत है हिंदू मुस्लिम क्यों कर रहे हो भाजपा को अब हिंदू मुस्लिम नहीं है विकास और भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर बात करना चाहिए भाजपा पार्षद जीतू यादव ने भी बांग्लादेश के जो लोग की मृत्यु हुई हैं उन्हें श्रद्धांजलि दिए…

Indore News : महापुरुष पत्र भार्गव ने अपना बजट पेश करने के बाद पूछे गए ईरान को लेकर दी गई श्रद्धांजलि मामले में कहां की वह उनका व्यक्तिगत मामला है वह उनकी जाने हालांकि सदन में सभी को श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG News: कल से गूंजेगा छत्तीसगढ़ विधानसभा! सरकार से पूछे जाएंगे 1033 बड़े सवाल

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र रविवार...

Related Articles

Popular Categories